Ranikhetnews

योग दिवस पर रानीखेत के ऐरोड में हुआ कार्यक्रम, एसएसबी के से०नि० सहायक सेनानायक दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि, 70+ वर्षीय योगा मैडम गांव में नियमित रूप से करवाती हैं योगाभ्यास।

योग दिवस पर रानीखेत के ऐरोड में हुआ कार्यक्रम, एसएसबी के सहायक सेनानायक (से०नि०) दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि, 70+ वर्षीय योगा मैडम गांव में नियमित रूप से करवाती हैं योगाभ्यास।

योग दिवस पर रानीखेत के निकटवर्ती ग्राम सभा ऐरोड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी के सहायक सेनानायक (से०नि०) दीप पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहीद मेजर भुवन सिंह मेहरा जी की माता श्रीमती गीता मेहरा जिन्हे लोग योगा मैडम के नाम से जानते हैं के द्वारा योग साधको को योगाभ्यास करवाया गया। उनके द्वारा नियमित रूप से गांव में योगभ्यास करवाया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार नियमित योगभयास से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीप पांडे ने कहा कि योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व में विस्तार हुआ है और विश्व आज योग का महत्त्व समझते हुए इसे अपना रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की क्षेत्र के विकास के लिए वह अपनी ओर भरसक प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में विंग कमांडर धाम सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान भूपाल सिंह मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा मेहरा, प्रधान खष्टी अधिकारी, दर्शन सिंह मेहरा, शिव सिंह, बचे सिंह, नंदन सिंह, खीम सिंह, मोहन सिंह, पूरन सिंह, खुशाल सिंह, कुबेर सिंह, हर्ष सिंह आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top