Ranikhetnews

रानीखेत में जुलाई में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, सेना ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

रानीखेत में जुलाई में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, सेना ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

रानीखेत, 25 जून — भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होगा। यह टेस्ट जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा जिसके लिए रानीखेत के सोमनाथ मैदान में कराए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि इस परीक्षा में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के साथ-साथ उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय और जोनल श्रेणी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। अधिकारियों ने कहा है कि लिखित परीक्षा में सफलता मिलने के बाद चयन में निर्णायक भूमिका फिजिकल टेस्ट की होगी, इसलिए तैयारी में किसी तरह की ढिलाई न की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top