Ranikhetnews

NEET पेपर लीक मामले को लेकर रानीखेत कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर रानीखेत कांग्रेस ने किया बैठक का आयोजन।

रानीखेत — NEET पेपर लीक मामले को लेकर रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता में युवाओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलईडी स्क्रीन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कोटा में युवाओं के लिए दिया गया संदेश दिखाया गया और सुना गया, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक प्रकरण पर अपनी चिंताएँ व्यक्त कीं।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएँ मेहनती विद्यार्थियों के सपनों को टूटने के समान हैं और इससे युवाओं के भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है। राहुल ने युवाओं के अधिकारों की रक्षा, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के हितों के लिए समर्पित रही है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किरौला ने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दृढ़ मांग उठाने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद युवाओं ने भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की और कार्यक्रम का संचालन को-ऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने संभाला। मंच पर मौजूद अन्य प्रमुख लोगों में प्रभारी नवीन कठायत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, विनीत चौरसिया, चंदन सिंह, जीतन जयाल, यूथ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ जिला महासचिव अरसालन शेख़, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, द्रोण चौहान, दीपक सोंटियाल, नितिन कुमार, संजय बिष्ट, मानस कुमार तथा मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top