Ranikhetnews

स्याल्दे वासियो को मिली सुविधा, नए आधार सेवा केंद्र हुआ उद्घाटन।

स्याल्दे वासियो को मिली सुविधा, नए आधार सेवा केंद्र हुआ उद्घाटन।

स्याल्दे/अल्मोड़ा — प्रशासन की ‘सेवाएँ जनता के द्वार’ की नीति के तहत स्याल्दे में आज नया आधार सेवा केंद्र विधिवत शुरू कर दिया गया। केंद्र चालू होने से अब स्थानीय नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने, संशोधन कराने व मोबाइल नंबर/पते अपडेट करने जैसी सेवाओं के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा।

उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अल्मौड़ा के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को रोज़मर्रा की सरकारी सुविधाएँ नज़दीक उपलब्ध कराना है। उन्होंने केंद्र स्थापना में समर्थन देने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह (IAS) का विशेष धन्यवाद भी किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी करण जीना, ग्राम प्रधान संगठन स्याल्दे के अध्यक्ष इंदर मनराल, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल के साथ अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मौके पर मीडिया प्रभारी सुमित मनराल एवं अन्य उपस्थित लोगों ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दीं और केंद्र के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top