Ranikhetnews

रानीखेत में सियार का मुहं प्लास्टिक जार में फंसा, ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाया जीवन।

रानीखेत में सियार का मुहं प्लास्टिक जार में फंसा, ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाया जीवन।

रानीखेत कलिका रोड पर ऐरोड क्षेत्र के जंगल में एक सियार को ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने रेस्क्यू कर नया जीवन प्रदान किया है। सियार का मुँह एक प्लास्टिक जार में फँस गया था जिसके बाद युवाओं ने उसे पकड़ कर सड़क तक लाये जहाँ उसका प्लास्टिक जार काट कर उसे आज़ाद किया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सियार का मुँह तीन दिन से इस प्लास्टिक जार में बंद था।

जार में मुँह फंसे होने के कारण वह भोजन ग्रहण करने से भी लाचार हो गया था। बुधवार को फ़ौज की प्रैक्टिस कर रहे ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं की नजर उस पर पड़ी। लगभग एक घंटे की मेहनत, सूझबूझ और मशक्कत के बाद एकेडमी की टीम सियार को सुरक्षित पकड़ने में कामयाब रही और उसके मुंह से जार को निकाला। जार हटते ही सियार जंगल की तरफ सुरक्षित भाग गया। युवाओं के इस मानवीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top