Ranikhetnews

रानीखेत में युवक का फ़ोन हैक कर युवक के खाते से 1,56,000 रूपये उड़ाए।

रानीखेत में युवक का फ़ोन हैक कर युवक के खाते से 1,56,000 रूपये उड़ाए।

रानीखेत। साइबर ठगों ने रानीखेत निवासी एक युवक का मोबाइल हैंक कर दो बैंक खातों से कुल रु.1,56,000 उड़ा लिए। पीड़ित ने थाना में तहरीर दे कर रकम वापसी व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनारी कोटाड निवासी युवक ने बताया कि एक जुलाई को शाम लगभग सात बजे उसका मोबाइल हैंग हो गया और लगभग आधे घंटे बाद अपने आप बंद हो गया। रात भर फोन चालू नहीं हुआ।

सुबह फोन चालू कर जांच करने पर पाया कि उसके एसबीआई रानीखेत खाते से रु.90,000 तथा पीएनबी के जालीखान खाते से रु.66,000 ट्रांजफर कर दिए गए हैं। घटना के बाद युवक ने तुरंत साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी का बैंक अकाउंट नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया, लेकिन अभी तक राशि वापस नहीं मिली।पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस ट्रांजैक्शन ट्रेस कर ठगों की पहचान व राशि की वसूली के प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top