Ranikhetnews

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होगा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होगा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक शौचालय और विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए की जा रही चेन लिंक फेंसिंग के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय भवन में आवश्यक स्थानों पर वाटर प्रूफिंग का कार्य बेहतर ढंग से कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर और आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी। नगर निगम को विद्यालय के आसपास उगी झाड़ियों को तत्काल हटाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था विकसित करने को भी कहा।

विद्यालय में पानी की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी को मौके का सर्वे कर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स दौरान प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top