Ranikhetnews

विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

विभाग की लापरवाही आई सामने पांडेखोला बाईपास में गिरा भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांडेखोला बाईपास के पास शनिवार दोपहर भारी-भरकम मार्ग संकेतक बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। हादसे के दौरान एनएच से गुजर रहे यात्री बाल-बाल बच गए। बोर्ड गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व ही क्षेत्रीय सभासद ने इस मामले की जानकारी विभाग को दी थी।

पांडेखोला बाईपास के पास लगा मार्ग संकेतक बोर्ड लंबे समय से जर्जर पोल के सहारे टिका हुआ था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पोल टूटने से भारी बोर्ड सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय बोर्ड गिरा, वहां से कोई वाहन या यात्री नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बोर्ड सड़क पर गिरने के बाद यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। कुछ देर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई, लेकिन बस और अन्य बड़े वाहन सड़क पार नहीं कर सके। हल्द्वानी जाने वाले कई यात्री डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बाईपास में फंसे रहे।

सूचना मिलते पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने जेसीबी मौके पर भेजी। जेसीबी की मदद से बोर्ड को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। एनएच के जेई जगदीश पपनै ने बताया कि शनिवार को पांडेखोला बाईपास के पास मार्ग संकेतक बोर्ड गिर गया था। सूचना मिलते ही जेसीबी भेजकर बोर्ड हटाया गया और यातायात सामान्य कर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top