Ranikhetnews

गनियाद्योली रोड पर गीली मिट्टी में फंसा ट्रक, थमा यातायात। सड़क पर विभाग की लापरवाह व्यवस्था पर उठे सवाल।

गनियाद्योली रोड पर गीली मिट्टी में फंसा ट्रक, थमा यातायात। सड़क पर विभाग की लापरवाह व्यवस्था पर उठे सवाल।

रानीखेत, 6 सितंबर। गनियाद्योली रोड पर रविवार सुबह सड़क किनारे गीली मिट्टी में ट्रक फंसने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। ट्रक के फंसने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मुख्य मार्ग के किनारे कच्चे हिस्से में पर्याप्त पत्थर या अन्य सामग्री का भरान नहीं होने से इस तरह की स्थिति बन रही है। गनियाद्योली रोड पर भारी ट्रक और बसों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क किनारे के कमजोर हिस्सों को बरसात से पहले मजबूत किए जाने की जरूरत है।

लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क किनारे कच्चे हिस्से में पहले से पत्थर का भरान और आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाता तो वाहन के फंसने जैसी स्थिति से बचा जा सकता था। लोगों ने संबंधित विभाग से मुख्य मार्ग के किनारे कमजोर हिस्सों को चिन्हित कर तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top