Ranikhetnews

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रानीखेत के काव्य ने जीता गोल्ड, संजना ने कांस्य पदक। काव्य का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रानीखेत के काव्य ने जीता गोल्ड, संजना ने कांस्य पदक। काव्य का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

रानीखेत। हिल टाइगर्स ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रानीखेत का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अकादमी के काव्य बिष्ट ने स्वर्ण और संजना अधिकारी ने कांस्य पदक हासिल किया।

काव्य बिष्ट

काव्य बिष्ट ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बॉयज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर काव्य का चयन पानीपत, हरियाणा में होने वाली सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। वहीं, संजना अधिकारी ने नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

संजना अधिकारी

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी संचालक काव्य तलरेजा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि काव्य का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन और संजना का पदक जीतना पूरे संस्थान के साथ-साथ रानीखेत के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का यह परिणाम है। अकादमी का प्रयास है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top