Ranikhetnews

रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग आयोजित, 27 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सीनियर वर्ग में जैनोली और जूनियर में लोधियाखान की टीम प्रथम।

रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग आयोजित, 27 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सीनियर वर्ग में जैनोली और जूनियर में लोधियाखान की टीम प्रथम।

रानीखेत। रानीखेत (मिशन) इंटर कॉलेज में बुधवार को वर्ष 2026 की विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के करीब 27 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक दिनेश पंत ने संबोधन के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की। ब्लॉक विज्ञान सह समन्वयक डॉ. बलवंत सिंह नेगी और दीपक कुमार संतोष ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की रूपरेखा की जानकारी दी। संचालन चारु चंद्र पांडे ने किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा हुई। सीनियर और जूनियर वर्ग में लिखित परीक्षा के आधार पर पांच-पांच टीमों का चयन किया गया। इसके बाद विजुअल राउंड, दिए गए विषय पर विचार प्रस्तुत करने, वीडियो राउंड, रैपिड राउंड और बजर राउंड में टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली की टीम प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज चौकुनी द्वितीय और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान की टीम तृतीय रही। वहीं जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज लोधियाखान प्रथम, इंटर कॉलेज खिरखेत द्वितीय और नेशनल इंटर कॉलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही।

विजेता टीमों को ब्लॉक विज्ञान समन्वयक और संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए। निर्णायक मंडल में सीनियर वर्ग में कृष्ण कुमार, शशि टम्टा और शीतल आर्या तथा जूनियर वर्ग में रेखा कांडपाल, मीनाक्षी टिकोला और आरती बिष्ट शामिल रहीं। अभिलेखीकरण की जिम्मेदारी कमलेश पंत, ललित मोहन बेलवाल और विकास उपाध्याय ने निभाई, जबकि मीडिया प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top