Ranikhetnews

18 सितंबर को रानीखेत में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्त्री रोग, बाल रोग एवं मानसिक रोग के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क जांच।

18 सितंबर को रानीखेत में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्त्री रोग, बाल रोग एवं मानसिक रोग के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क जांच।

रानीखेत। रानीखेत छावनी क्षेत्र के नागरिकों के लिए 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। रानीखेत कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से वरदान अस्पताल की ओर से आयोजित शिविर कैंटोनमेंट बोर्ड रानीखेत कार्यालय/हिमशिला गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. छवि कुमारी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सोलंकी तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श सेवाओं के विशेषज्ञ डॉ. समीर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कैंटोनमेंट बोर्ड ने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है। आयोजकों ने लोगों से समय पर जांच कराने और स्वस्थ भविष्य के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top