Ranikhetnews

एक माँ ऐसी भी : बेटे के छात्रसंघ चुनाव में समर्थन करने के लिए मां ने लिया कॉलेज में एडमिशन, नगर निगम पार्षद बीना चौहान बोलीं- बेटे के सपने को पूरा करने में करूंगी पूरा सहयोग।

एक माँ ऐसी भी : बेटे के छात्रसंघ चुनाव में समर्थन करने के लिए मां ने लिया कॉलेज में एडमिशन, नगर निगम पार्षद बीना चौहान बोलीं- बेटे के सपने को पूरा करने में करूंगी पूरा सहयोग।

नैनीताल। डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान की मां बीना चौहान इन दिनों चर्चा में हैं। हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की पार्षद बीना चौहान ने बेटे को चुनाव में समर्थन देने के लिए खुद डीएसबी परिसर में प्रवेश लिया है। उन्होंने एमए राजनीतिक विज्ञान में दाखिला लिया है।

बीना चौहान का कहना है कि प्रवेश लेने के बाद वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखेंगी और बेटे के चुनाव प्रचार में भी सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि वह पहले बीए, डबल एमए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं। अब उन्होंने दोबारा एमए राजनीतिक विज्ञान में प्रवेश लिया है।

उन्होंने कहा कि जब कॉलेज के विद्यार्थियों को पता चल रहा है कि बेटे के समर्थन में उसकी मां ने भी कॉलेज में दाखिला लिया है तो कई छात्र उनसे जुड़ रहे हैं। उनका कहना है कि हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चों के सपने पूरे हों। इसी भावना से वह अपने बेटे के समर्थन में प्रचार कर रही हैं।

बीना चौहान के कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद छात्रसंघ चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर परिसर में चर्चा बनी हुई है। बेटे के समर्थन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने का उनका फैसला भी विद्यार्थियों के बीच चर्चा का विषय बना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top