Ranikhetnews

एसएसजे परिसर छात्रसंघ चुनाव में रोहित कुम्लटा अध्यक्ष निर्वाचित, 294 मतों से जीते, उपाध्यक्ष पद पर केवल 1 वोट से हुई जीत। 

एसएसजे परिसर छात्रसंघ चुनाव में रोहित कुम्लटा अध्यक्ष निर्वाचित, 294 मतों से जीते, उपाध्यक्ष पद पर केवल 1 वोट से हुई जीत। 

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के रोहित सिंह कुम्लटा ने 1,148 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित बिष्ट को 294 मतों के अंतर से पराजित किया। अमित बिष्ट को 854 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाष्कर जोशी 959 मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने सुमित जोशी (पुत्र हेमंत जोशी) को महज एक मत के अंतर से हराया। सुमित जोशी को 958 मत मिले। वहीं सुमित जोशी (पुत्र चंद्रशेखर जोशी) को 51 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष छात्रा पद पर रश्मि पांडे ने 1,172 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने दीपिका बिष्ट को 400 मतों के अंतर से हराया। दीपिका बिष्ट को 772 मत मिले। सचिव पद पर भाष्कर गिरी गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव पद पर सीता चम्याल ने 1,054 मत पाकर जीत हासिल की। उन्होंने नेहा आर्या को 218 मतों से पराजित किया। नेहा आर्या को 836 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। सांस्कृतिक सचिव पद पर हिमाली जोशी ने 1,034 मत पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने विकास सिंह को 176 मतों से हराया। विकास सिंह को 858 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर दर्शन जोशी 1,096 मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने मुकेश लटवाल को 250 मतों से पराजित किया। मुकेश लटवाल को 846 मत मिले।

सभी संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित

कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विशाल चन्याल, दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि पद पर वीरेन्द्र जोशी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर भारतेन्दु भाकुनी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर हर्षिता बोहरा और विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकिता भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top