Ranikhetnews

बड़ी खबर: मतगणना के दौरान एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे, पुलिस ने किया लाठी चार्ज। देखिये वीडियो।

बड़ी खबर: मतगणना के दौरान एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे, पुलिस ने किया लाठी चार्ज।

हल्द्वानी, संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कथित तौर पर मतपत्र फाड़ दिए। घटना के बाद मतगणना प्रक्रिया प्रभावित हो गई और चुनाव परिणाम घोषित होने में देरी की स्थिति बन गई।

यहाँ एबीवीपी प्रत्याशी मतगणना शुरू होने से बैलेट पेपर फाड़े जाने तक लगातार तीसरे नंबर पर बने हुए थे। बब्कि आर्यन बेलवाल पहले और मेहुल शाह दुसरे नंबर चल रहे थे। बताया गया कि करीब 10 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मतपत्र फाड़े जाने के बाद कॉलेज परिसर में तनाव बढ़ गया और मतगणना प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही एबीवीपी समर्थक कॉलेज के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया और हल्का लाठीचार्ज किए जाने की सूचना है।

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 12,800 मतदाता थे और मंगलवार को 4,063 विद्यार्थियों ने मतदान किया था। कुल मतदान प्रतिशत 31.74 रहा। मतपत्र फाड़े जाने की घटना के बाद अब सभी की नजरें चुनाव प्रक्रिया और परिणाम पर टिकी हैं। कॉलेज प्रशासन और पुलिस की ओर से पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देखिये वीडियो:-

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top