
बड़ी गजब की राजनीति है, पल पल में कहानी बदल जाती है – छात्र संघ अध्यक्ष रानीखेत ने नए वीडियो में NSUI ज्वाइन करने के दावे को बताया गलत, रानीखेत की राजनीती में बड़ी हलचल।
बड़ी गजब की राजनीति है, पल पल में कहानी बदल जाती है – कल छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद से रानीखेत में राजनितिक उठापठक जारी है। आज सुबह नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत कुँवार्बी एवं उपाध्यक्ष कार्तिक सती ने करन माहरा के विचारों एवं छात्रहित की सोच से प्रेरित होकर आज NSUI का दामन थामा था। जिसकी फोटो वीडियो कारन माहरा सहित कांग्रेस रानीखेत द्वारा जारी की गयी थी।

लेकिन देर शाम होने तक एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आने से राजनितिक हड़कंप मच गया है। एक नए वीडियो में नव निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत कुँवार्बी NSUI से जुड़ने के दावों को गलत बता रहे हैं और निर्दलीय के रूप में ही छात्रों की सेवा करने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो के पीछे क्या कहानी है और सुबह करन माहरा के साथ फोटो वीडियो के पीछे क्या मामला है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल आप ये वीडियो देखिये :-

