Ranikhetnews

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि।

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि।

रानीखेत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सुदामापुरी स्थित शास्त्री पार्क पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर करन माहरा ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कांग्रेसजनों से गांधी के विचारों को आत्मसात करने के साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, अगस्त लाल साह, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कुसुम जोशी, सभासद सुंदर कुँवार्बी, अजय बबली, प्रमोद पाल, बिशन टनवाल, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, धीरज कुमार, प्रदीप रावत और मुकेश वाल्मीकि समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top