Ranikhetnews

दूध ले जा रहा वाहन कैंची धाम के पास खाई में गिरा, तीन घायल, रात में गिरा वाहन सुबह गाडी की लाइट देखकर पता चला।

दूध ले जा रहा वाहन कैंची धाम के पास खाई में गिरा, तीन घायल, रात में गिरा वाहन सुबह गाडी की लाइट देखकर पता चला।

भवाली। कैंची धाम के पास मंगलवार तड़के एक दूध पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कैंची धाम चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक स्थानीय नागरिक ने कैंची धाम चौकी पुलिस को सूचना दी कि सड़क से काफी नीचे नदी के पास किसी वाहन की लाइटें जल रही हैं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाने पर नदी किनारे खाई में दूध पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 दुर्घटनाग्रस्त मिला। प्राथमिक जांच में हादसा रात करीब दो बजे होने की बात सामने आई है।

अंधेरा होने के साथ ही घटनास्थल पर खाई और नदी के समीप विषम परिस्थितियां होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी भवाली भेजा गया।

हादसे में अंकित सिंह (33), निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, बॉबी (22) और मोहम्मद साकिब (11) घायल हुए हैं। अंकित सिंह वाहन चालक बताया गया है। दोनों अन्य घायल भी हल्द्वानी के बड़ी मंडी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

रेस्क्यू अभियान में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे। पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से तीनों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीआरएफ की तत्परता की सराहना की।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top