Ranikhetnews

रानीखेत के चौबटिया में भारत-यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में शारीरिक क्षमता और युद्धक दक्षता बढ़ाने का प्रयास।

रानीखेत के चौबटिया में भारत-यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में शारीरिक क्षमता और युद्धक दक्षता बढ़ाने का प्रयास।

रानीखेत। चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन-2026’ गुरुवार से शुरू हो गया। पर्वतीय युद्ध कौशल पर केंद्रित यह द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 18 अक्तूबर तक चलेगा। अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता, आपसी समझ और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।

अभ्यास में भारत और यूएई की सेनाओं के 46-46, कुल 92 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय सेना की ओर से ‘भैरव बटालियन’ के जवान शामिल हैं, जबकि यूएई की ‘माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन’ के सैनिक भाग ले रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार अभ्यास में दोनों देशों की महिला अधिकारी और कॉम्बैटेंट्स भी विभिन्न विशेषज्ञ एवं महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं।

संयुक्त रूप से करेंगे सामरिक अभ्यास

14 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दोनों देशों के सैनिक संयुक्त नियोजन, सामरिक ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस, सर्विलांस और अत्याधुनिक ड्रोन ऑपरेशन्स का अभ्यास करेंगे। इसके अलावा कठिन पर्वतीय परिस्थितियों में शारीरिक क्षमता और युद्धक दक्षता बढ़ाने के लिए रॉक क्लाइंबिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग और इंटीग्रेटेड फील्ड एक्सरसाइज भी आयोजित की जाएंगी। अभ्यास के माध्यम से दोनों सेनाएं पर्वतीय क्षेत्रों में संयुक्त अभियानों के लिए अपनी क्षमताओं को और मजबूत करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top