Ranikhetnews

रानीखेत में गैस सिलेंडर ट्रक और पेट्रोल टैंकर की टक्कर, टला बड़ा हादसा

पन्याली में गैस सिलेंडर ट्रक और पेट्रोल टैंकर की टक्कर, टला बड़ा हादसा

रानीखेत। रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर पन्याली के समीप गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक और पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि टक्कर के बाद किसी वाहन से गैस या पेट्रोल का रिसाव नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। पन्याली के पास तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। एक वाहन में गैस सिलेंडर और दूसरे में पेट्रोल होने के कारण हादसा संभावित रूप से बेहद गंभीर हो सकता था। यदि टक्कर के बाद आग लग जाती तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।

स्थानीय निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि पन्याली के इस स्थान पर सड़क का मोड़ बेहद तीखा और अंधा है। मोड़ के दूसरी ओर से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अंधे मोड़ पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और आवश्यकतानुसार सड़क किनारे सुरक्षा उपकरण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top