Ranikhetnews

रानीखेत तहसील के हरड़ा में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दो घायल। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को खाई से निकाला।

रानीखेत तहसील के हरड़ा में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, दो घायल। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को खाई से निकाला।

रानीखेत। रानीखेत तहसील के दूरस्थ हरड़ा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना रविवार 11 अक्टूबर रात की है। हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किए जाने की सूचना है।

हादसे में हरड़ा गांव निवासी कैलाश चन्द्र पुत्र चनी राम और किशोर राम पुत्र जीवन राम घायल हो गए। वहीं, इसी गांव के आनंद राम पुत्र डुंगर राम की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्गम स्थल पर हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव दलों को घायलों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर सर्विस, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने समन्वय के साथ अभियान चलाकर राहत-बचाव कार्य पूरा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top