Ranikhetnews

19 अक्टूबर को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कार्यालय, बैंक, कोषागार तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

19 अक्टूबर को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, कार्यालय, बैंक, कोषागार तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

देहरादून। शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर उत्तराखंड में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर घोषित इस अवकाश के चलते प्रदेश के सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालय, बैंक, कोषागार तथा शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृशक्ति को पूजनीय स्थान प्राप्त है। नवरात्र का पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top