
बासोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न, रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों ने समां बांधा।
बासोट (स्यालकोट)। बासोट के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य माता की चौकी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। माँ भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगायक रमेश बाबू गोस्वामी के गीतों ने समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग जमकर झूमे और पूरा माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम में अभिनंदन नेगी, हेमंत नेगी, मोहन जमनाल, भुवन जमनाल, चंदन कराकोटी, यशपाल भंडारी, नंदन भंडारी, नरेंद्र नेगी, विजय, उदय असवाल, ललित जमनाल, महिपाल कराकोटी एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।



