
सल्ट में पुलिस ने टैक्सी से 38.220 किलो गांजा बरामद किया, तस्कर गिरफ्तार, गांजे की कीमत करीब 9.55 लाख रुपये, पुलिस टीम को नकद इनाम।
दिनांक 21.10.2026 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक टैक्सी कार (अर्टिगा) UK19TA-1223 में सवार चालक जगत सिंह अधिकारी के कब्जे से दो प्लास्टिक कट्टों में क्रमशः 17.560 किलोग्राम और 20.660 किलोग्राम (कुल 38.220 किलोग्राम) गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 9,55,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0अ0स0-19/2026 धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। टैक्सी कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एसएसपी अल्मोड़ा ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
गिरफ्तार अभियुक्त: जगत सिंह अधिकारी, उम्र 29 वर्ष, पुत्र उत्तम सिंह अधिकारी, निवासी ग्राम नाथूजाला कोटाबाग, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल।
बरामदगी: 38.220 किलोग्राम गांजा एवं अर्टिगा कार UK19TA-1223।
पुलिस टीम: अपर उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट, अपर उ0नि0 दीपचन्द्र सिंह, हेड कानि0 धर्मेन्द्र कुमार, हेड कानि0 हेमन्त मनराल, हेड कानि0 विरेन्द्रपाल सिंह एवं कानि0 अमरेन्द्र कुमार।

