
जौलजीबी मेले हंगामा, विधायक हरीश धामी को बिना सुने चले गए मुख्यमंत्री, विधायक का माइक भी किया बंद, विधायक ने माइक फेंका, हुई तोड़ फोड़।
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी को संबोधन का अवसर नहीं मिला। मंच पर विधायक का माइक बंद किए जाने के बाद उनकी अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था फैल गई और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी दी गई। लेकिन मुख्यमंत्री विधायक हरीश धामी का सम्बोधन सुने बिना ही मंच से चले गए। इसे बाद स्थानीय विधायक हरीश धामी मंच पर पहुंचे और संबोधन करने लगे। इसी दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। इससे नाराज विधायक ने मंच से ही माइक फ़ेंक दिया और मौजूद अधिकारियों से तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया।
विधायक हरीश धामी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब किसी क्षेत्र के स्थानीय विधायक को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को मंच के माध्यम से रखना उनका अधिकार है। विधायक ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि उनकी बात सुने बिना ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम से रवाना हो गए।
VIDEO :

