
कांग्रेसियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से की मुलाकात, ब्लड बैंक की समस्याओं का मुद्दा उठाया।
रानीखेत। कांग्रेस कमेटी रानीखेत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के ब्लड बैंक में आ रही समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ब्लड बैंक की अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही संयुक्त मजिस्ट्रेट से जनहित से जुड़े इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस मौके पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, रक्त समूह अध्यक्ष विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

