Ranikhetnews

इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रानीखेत में कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

इंदिरा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रानीखेत में कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

रानीखेत। रानीखेत कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डोलिया पहाड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति योगदान, राजनीतिक दृढ़ता और नेतृत्व को याद किया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि दोनों विभूतियों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पंकज गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी और मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top