Ranikhetnews

भतरौजखान पुलिस की बड़ी कार्यवाई स्विफ्ट कार से 6.5 लाख कीमत का 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, टीम को मिला इनाम।

भतरौजखान पुलिस की बड़ी कार्यवाई स्विफ्ट कार से 6.5 लाख कीमत का 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, टीम को मिला इनाम।

भतरौजखान। भतरौजखान पुलिस और एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से 25.920 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को मोहान पुलिस सहायता केंद्र से कुमेरिया मार्ग पर संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या UK 05 B 8787 मारुति स्विफ्ट डिजायर को रोककर तलाशी ली गई। कार में तीन कट्टों से क्रमशः 6.458, 9.252 और 10.210 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कुल बरामदगी 25.920 किलोग्राम रही। मौके से बिल्ला सिंह (34) निवासी ग्राम मिलक नोखरीद, स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और आशीष सिंह (29) निवासी ग्राम दिगोलीखाल, धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

थाना भतरौजखान में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 29/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और इसके आगे सप्लाई किए जाने वाले नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बिल्ला सिंह के खिलाफ इसी थाने में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसओजी के हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, भतरौजखान थाने के हेड कांस्टेबल आनंद त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे। एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए उसे नकद पुरस्कार प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top