Ranikhetnews

कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत, तीन लोग घायल।

कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत, तीन लोग घायल।

नैनीताल। कैंची धाम के दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो शनिवार को भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर भूमियाधार थुआई के पास अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वाहन में सवार एक अन्य पर्यटक सुरक्षित बताया जा रहा है। सभी पर्यटक हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो (HR36AP-2156) में पांच पर्यटक सवार थे। कैंची धाम से दर्शन कर लौटते समय भूमियाधार थुआई के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

SDRF ने खाई में उतरकर चलाया रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर क्षतिग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भवाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों की पहचान अभय (22) पुत्र अरविंद, निवासी थाना मधुबन, करनाल, राहुल पुत्र धर्मवीर निवासी करनाल, सोनू निवासी करनाल और विक्रम (34) पुत्र विजेंद्र निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस वाहन की तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी अथवा चालक को झपकी आने समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top