Ranikhetnews

रानीखेत में सखी बाजार का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा कारोबार का उचित स्थान।

रानीखेत में सखी बाजार का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा कारोबार का उचित स्थान।

रानीखेत। ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय उत्पादों और सब्जियों की बिक्री के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराने की पहल के तहत रानीखेत रोडवेज स्टेशन के समीप नवनिर्मित सखी बाजार का शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल की प्रतिनिधि हिमानी नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा और संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने संयुक्त रूप से बाजार का उद्घाटन किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में रानीखेत के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने बाजार में कारोबार करने से जुड़ी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं भी अतिथियों के सामने रखीं। बाजार शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियां और अन्य स्थानीय उत्पाद लेकर आने वाली महिलाओं को अब सड़क किनारे या असुविधाजनक स्थानों पर बैठकर बिक्री करने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिमानी नैनवाल ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की ओर से कारोबार के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के प्रयासों से सखी बाजार तैयार कराया गया है, ताकि आसपास के गांवों से सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद लेकर आने वाली महिलाओं को सुविधाजनक स्थान मिल सके।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने दूर-दराज के गांवों से पहुंचीं महिलाओं से आपसी तालमेल और सहयोग के साथ कारोबार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं मिल-जुलकर बाजार का संचालन करें और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में सहयोग दें। वहीं, ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने बाजार को ग्रामीण महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए कहा कि अब उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, नगर महामंत्री दर्शन मेहरा और उमेश पंत, नगर मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, खजान पांडे, पुष्पा तिवारी, सरिता पांडे, तनुजा शाह, भावना पालीवाल, राजू बिष्ट, दीवान सिंह मेहरा, जगदीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और विनोद भार्गव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top