ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हुआ। कौन कटेगा किसके वोट, इस बार सामने आएंगे नए समीकरण।
ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत के पद के लिए आज 3 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर ब्लॉक प्रमुख पद पर अपना दावा ठोंक दिया है। इसमें से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में विमला रावत ने अपना नामांकन दाखिल किया है। दूसरा नामांकन कांग्रेस पृष्टभूमि की रचना रावत ने दाखिल किया है, हालाँकि यहाँ कांग्रेस ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। ब्लॉक प्रमुख के तीसरे दावेदार के रूप में बबली मेहरा ने नामांकन कराया है। वह पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी है।

भाजपा अधिकृत विमला रावत पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है, वही उनके पति भी धन सिंह रावत भी जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। रचना रावत भी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है जबकि उनके पति हीरा रावत निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हैं। वही बबली मेहरा पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी है।

ताड़ीखेत सीट पर हमेशा से ही कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर होती रही है। 40 सदस्यों में से 21 सदस्य या उससे अधिक का समर्थन पाने वाला ब्लॉक प्रमुख चुना जाता रहा है। लेकिन इस बार मामला त्रिकोणीय होने से नए समीकरण सामने आने की स्तिथि बनती दिखाई दे रही है। जहाँ कांग्रेस पृष्टभूमि से रचना रावत अकेली उम्मीदवार है, वही भाजपा पृष्टभूमि से विमला रावत और बबली मेहरा मैदान में है। बबली महरा भी भाजपा से टिकट की दावेदार थी। लेकिन विमला रावत को टिकट मिलने के बाद भी उन्होंने अपना नामांकन करवा कर समीकरण उलझा दिए है। माना जा रहा है कि ऐसी स्तिथि में भाजपा समर्थित वोट आपस में कटने से रचना रावत को बढ़त मिल सकती है। प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा किया है लेकिन परिणाम क्या होने ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। कल 12 अगस्त को नाम वापसी का दिन है और 14 अगस्त को मतदान होगा, उसी दिन परिणाम भी जायेंगे।


