
गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।
रानीखेत तहसील के मजखाली के निकट उरोली के कारखेत गांव निवासी दलित विधवा महिला लीला देवी पिछले 25 वर्षो से बिना बिजली के अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। गरीब महिला अकेली रहती है और उनका घर भी जीर्ण हालत में है। सोमेश्वर विधानसभा में मंत्री रेखा आर्य के क्षेत्र में पड़ने वाले मजखाली में निवासरत इस महिला को शासन प्रशासन से फ़रियाद लगाने के बाद भी मदद नहीं मिल पा रही है।

गरीबी एवं शैक्षिक उत्थान समिति मजखाली निवासी पूरन चंद्र ने बताया कि महिला की मदद के लिए पिछले वर्ष संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को एक ज्ञापन भी दिया था लेकिन 1 वर्ष बीतने के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने आदेश भी दिया था लेकिन आदेशों का पालन नहीं हुआ। बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही क्षेत्र की विधायिका व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी ने इस गांव में मीटिंग की लेकिन लीला देवी यहां भी खाली हाथी रही। उन्होंने शासन प्रशासन से इस मामले में कार्यवाई की मांग की है।

