Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी ने 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर रानीखेत क्रिकेट क्लब पर एकतरफा जीत दर्ज की।

मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी ने 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर रानीखेत क्रिकेट क्लब पर एकतरफा जीत दर्ज की।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी February 24, 2026 2 Min Read
Share

मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी ने 392 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर रानीखेत क्रिकेट क्लब पर एकतरफा जीत दर्ज की।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में कराई जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का आज का मुकाबला मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी और रानीखेत क्रिकेट क्लब के बीच जी एन जी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मैच का सुभारम्भ मुख्य अतिथि दिग्विजय कनवाल जी (प्रबंधक जी एन जी क्रिकेट एरीना) ने टीमों से परिचय प्राप्त कर किया।

रानीखेत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाये। टीम के लिए गोविन्द सिंह ने 135 रन की शतकीय पारी खेली साथ ही विनय शर्मा ने 76 रन और मनन ने 73 रन का योगदान दिया । रानीखेत क्रिकेट क्लब के गेंदबाज गोकुल, तक्ष, नीरज और कमल ने 1-1 विकेट लिया।

- Advertisement -

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23 ओवर मे मात्र 115 रनों पर आल आउट हो गयी और 277 रनों से मैच हार गयी। रानीखेत क्लब के बल्लेबाज प्रशांत कुमार 32 रन की पारी खेली। मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के गेंदबाज काव्य जोशी ने हैट्रिक के साथ 6 विकेट और विकुल कौशिक ने 2 विकेट लिए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबाजी के लिए मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के बल्लेबाज गोविन्द सिंह को दिया गया।

अंपायर की भूमिका में शिवम् पाण्डे और विनोद पंतोला जबकि स्कोरर की भूमिका हरप्रीत सिंह कम्बोज ने निभाई। इस मौके पर नरेंद्र अधिकारी, आनंद बिष्ट, अभिषेक सिंह और नितिन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भतरौंजखान में मिला अज्ञात शव का रानीखेत के समाजसेवी सतीश पांडेय ने किया अंतिम संस्कार।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

भतरौंजखान में मिला अज्ञात शव का रानीखेत के समाजसेवी सतीश पांडेय ने किया अंतिम संस्कार।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में तेंदुवे के जोड़े का आतंक, शाम होते ही नगर की सडको पर घूम रहे, 9 बजे पहुंच गए आबादी क्षेत्र में।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में कांग्रेस ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत क्रिकेट क्लब ने फ्यूचर स्टार क्लब को 7 विकेट से हराया। मात्र 32 में ही हासिल किया लक्ष्य।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?