
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने फल वितरण कर किया रक्तदान। मरीजों का हाल चाल जाना।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जन्मदिन रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा फल वितरण एवं रक्तदान कर मनाया गया। कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आहूत किया गया था है जिसमें जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फल वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट का पुष्प गुच्छ व फूलमालाओं से स्वागत किया.जिलाध्यक्ष ने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, दीप भगत, नगर मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, दर्शन मेहरा, उमेश पंत, मिडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल, धन सिंह, गणेश राम, ध्यान सिंह नेगी, अजय चौहान, पुष्पा तिवारी, तनुजा साह, दीप्ती बिष्ट, भावना भदूरी, कमला बिष्ट, नीमा मेहरा, धन सिंह रावत, रोहित शर्मा, खजान पांडे, ध्यान सिंह नेगी, हरीश पांडे, मंटू मेहरा, भूपेंद्र कांडपाल आदि उपस्थित थे।

