Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज को वाटर फिल्टर, कुर्सियाँ, दरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ भेंट की।

विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज को वाटर फिल्टर, कुर्सियाँ, दरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ भेंट की।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी July 9, 2026 2 Min Read
Share

विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज को वाटर फिल्टर, कुर्सियाँ, दरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ भेंट की।

रानीखेत — व्यवसायी विकास पंत ने रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज के एनसीसी विभाग को आवश्यक सामग्रियों से सुसज्जित किया। उनके सहयोग से एनसीसी रूम में वाटर फिल्टर, कुर्सियाँ, दरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ स्थापित की गईं। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट गौरव भट्ट और फर्स्ट ऑफिसर अजय चंद्रा ने इस उदार योगदान के लिए पंत का धन्यवाद प्रकट किया।

जानकारी के अनुसार, विकास पंत हल्द्वानी मूल निवासी हैं और उनकी प्रारंभिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा नैनीताल में हुई। उनके पिता नैनीताल नगर पालिका में प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं तथा माता पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल में अध्यापिका थीं। वर्तमान में पंत गुरुग्राम स्थित EnerG Linkage के को-फाउंडर एवं CSCO और Routeway Freight Solutions में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

- Advertisement -

विकास पंत ने कहा कि रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज क्षेत्र का एक प्रमुख शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र है और यहाँ नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित होते हैं; इसलिए उन्होंने विद्यालय को ऐसी सामग्री देना उचित समझा जो हर आयोजन में काम आए। उन्होंने विद्यालय के छात्र गौरव, जिनका चयन आईआईटी खड़गपुर में हुआ है, को उज्जवल भविष्य के लिये भी बधाई दी।

सांस्कृतिक समिति, रानीखेत के अध्यक्ष विमल सती ने पंत के इस कदम की सराहना करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी उनका विद्यालय के प्रति सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि विकास पंत पिछले वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों को आर्थिक एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान करते रहे हैं और वर्तमान में एक होनहार छात्रा की सभी शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंत भविष्य में भी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में सहयोग जारी रखेंगे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 10 जुलाई को इन छः जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद। आदेश हुए जारी।
Next Article माउंट एवेरेस्ट पर विजय हासिल कर रानीखेत पहुंची चौकुनी निवासी रेबेका सिंह, हुआ भव्य स्वागत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

नगर कांग्रेस कमेटी चिलियानौला में मासिक बैठक का आयोजन, कार्यकारिणी गठन एवं बूथ मजबूत करने पर हुयी चर्चा।

रानीखेत न्यूज़

माउंट एवेरेस्ट पर विजय हासिल कर रानीखेत पहुंची चौकुनी निवासी रेबेका सिंह, हुआ भव्य स्वागत।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में सियार का मुहं प्लास्टिक जार में फंसा, ललित फिजिकल एकेडमी के युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाया जीवन।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत से लापता युवती 6 दिन बाद घने जंगल से हुई बरामद, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने बचाई जान।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?