Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में खो गया ₹1.67 लाख रूपये कैश से भरा बैग, पुलिस ने बरामद कर असली मालिक को लौटाया।

रानीखेत में खो गया ₹1.67 लाख रूपये कैश से भरा बैग, पुलिस ने बरामद कर असली मालिक को लौटाया।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी June 10, 2026 2 Min Read
Share

रानीखेत में खो गया ₹1.67 लाख रूपये कैश से भरा बैग, पुलिस ने बरामद कर असली मालिक को लौटाया।

रानीखेत, 10 जून 2026 — रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आज सुबह खोया हुआ बैग जिसमें ₹1,67,000/- थे, सकुशल बरामद कर वास्तविक मालिक को लौटा दिया गया। मामला ग्राम टनवाडी के निवासी चंदन सिंह ने कोतवाली में दी गई रिपोर्ट के बाद प्रकाश में आया।

पुलिस के अनुसार चंदन सिंह स्टेट बैंक शाखा मजखाली में पैसे जमा करने आए थे। बैंक जाने से पहले वे रानीखेत बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी उनका रुपये से भरा बैग कहीं खो गया। व्यापक तलाशी के बावजूद बैग नहीं मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द जोशी के निर्देशन में उपनिरीक्षक फिरोज खान और कांस्टेबल कमल गोस्वामी ने बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की।

- Advertisement -

त्वरित छानबीन के बाद बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रह रही एक महिला के पास से बरामद हुआ। महिला ने बताया कि उनके पास ऐसा ही एक बैग था और गलती से दोनों बैग बदल गए थे। पुलिस ने बैग में रखी नकदी व अन्य सामान गिनकर सत्यापन के बाद उसे चंदन सिंह को सौंप दिया।

अपनी धनराशि व सामान सुरक्षित मिलने पर चंदन सिंह एवं उनके परिजन रानीखेत पुलिस की समय पर कार्रवाई, ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए आभारी हुए और उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में शुरू हुआ 52वां उर्स मुबारक, प्रशासन ने किया सुरक्षा ऑडिट, 14 जून तक चलेगा कार्यक्रम।
Next Article बड़ी उपलब्धि : आर्मी स्कूल के दो छात्रों की बनाई “पल्स प्रो कॉम्पैक्ट ईसीजी मशीन” को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी मंजूरी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

बड़ी उपलब्धि : आर्मी स्कूल के दो छात्रों की बनाई “पल्स प्रो कॉम्पैक्ट ईसीजी मशीन” को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी मंजूरी।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में शुरू हुआ 52वां उर्स मुबारक, प्रशासन ने किया सुरक्षा ऑडिट, 14 जून तक चलेगा कार्यक्रम।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत के बाजार क्षेत्र में बढ़ते आवारा गौवंश पर मातृशक्ति ने जताई चिंता, गौशाला निर्माण की मांग।

रानीखेत न्यूज़

औषधि निरीक्षक ने रानीखेत-मजखाली में औचक निरीक्षण कर एक मेडिकल स्टोर की खरीद बिक्री पर रोक लगायी।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?