
“गो सम्मान आह्वान अभियान” में विश्व हिंदू परिषद ने ज्ञापन सौंप कर गो रक्षा और बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग।
रानीखेत, 27 अप्रैल 2026: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला रानीखेत इकाई ने “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप गो माता के सम्मान, गो रक्षा एवं कठोर गो कानून बनाने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

इसके साथ ही विहिप रानीखेत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से भेंट कर क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों के कठोर सत्यापन एवं नशा तस्करी जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता की मांग उठाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, जिला मंत्री विपिन भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष रघुवर बिष्ट, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डे, नवीन पंत, दिगम्बर मनराल, नगर मंत्री नवीन पंत, नरेंद्र बिष्ट, प्रचार प्रमुख पारस तिवारी, मनमोहन महर, लक्ष्मण जी, दीपक बावड़ी, भूपेंद्र, गौरव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

