
रानीखेत में स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।
फोटो : रामेश्वर गोयल
रानीखेत। देश भर में चल रही तिरंगा यात्राओं के कार्यक्रम के बीच आज रानीखेत में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन केमू स्टेशन से विजय चौक तक हुआ। हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों और तरानों के बीच आजादी के महत्व का संदेश दिया। यात्रा के दौरान रानीखेत की सड़को पर दूर दूर तक तिरंगा ध्वज दिखाई दे रहे थे।

केमू स्टेशन रानीखेत से शुरू हुई तिरंगा यात्रा गांधी चौक, सदर बाजार और रोडवेज स्टेशन होते हुए विजय चौक पहुंची। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और नागरिकों के हाथों में लहराते तिरंगे ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से बाजार की सड़कें गूंजती रहीं।तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल समेत भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक ने प्रतिभाग किया यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
VIDEO :
