Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।

कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
August 13, 2026
3 Min Read
Share

Contents
कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।VIDEO :

कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।

अल्मोड़ा। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन ने परिवहन कारोबारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि तीन कार्य दिवस के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिवहन कारोबारी आमरण अनशन और प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। टैक्सी यूनियन पदाधिकारी अपनी मांगो को लेकर अल्मोड़ा के कोसी स्थित कार्यालय भी पहुंचे लेकिन वहां अधिकारीयों से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने ऑटोमोटिव परीक्षण केंद्र स्थापित किए बिना ही एक जुलाई से परिवहन कार्यालयों में वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी है। यूनियन ने मांग की कि प्रदेश के सभी परीक्षण केंद्र संचालित होने तक पूर्व की व्यवस्था बहाल करते हुए परिवहन कार्यालयों में ही वाहनों की फिटनेस जांच की जाए। आरोप लगाया कि रामनगर परिवहन कार्यालय को इस मामले में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

- Advertisement -

यूनियन ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कराधान नीति तत्काल लागू करने की मांग भी की है। इसके तहत 100 प्रतिशत अर्थदंड माफ करने और कर में 35 प्रतिशत की छूट देने की मांग उठाई गई है। इसके अलावा निकाय चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और लंबित अधिग्रहित वाहनों का भुगतान तत्काल करने की मांग की गई।

ज्ञापन में एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में जीपीएस अनिवार्य किए जाने के आदेश को तत्काल स्थगित करने की मांग की गई। वहीं नए वाहनों में पैनिक बटन लगाने के आदेश को भी बिना नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था के अव्यावहारिक बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि परिवहन कारोबारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि तीन कार्य दिवस के भीतर मांगों के संबंध में शासन और परिवहन विभाग की ओर से सकारात्मक आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर के परिवहन कारोबारी आंदोलन तेज करेंगे। इसकी जिम्मेदारी परिवहन विभाग और शासन की होगी।

VIDEO :

https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-12-at-11.39.16-AM.mp4

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
Next Article टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टैक्सी स्टैंड के पास फंसे बैल को संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला
  • कुमाऊँ टैक्सी महासंघ की दो टूक चेतावनी, तीन दिन में समाधान नहीं तो होगा चक्काजाम।
  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

भाजपा से जुड़े कुमाऊँ के टैक्सी चालकों ने दिया भाजपा से सामूहिक इस्तीफा, 31 जनवरी से समूचे प्रदेश में बंद एवं चक्कजाम का एलान।

कुमाऊँ न्यूज़

चौखुटिया में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 24 लाख 79 हजार ठगने वाले गिरोह के 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। नकली थाने व कोर्ट का दृश्य दिखाकर ठगी के जाल में फंसाकर ऐंठ ली मेहनत की कमाई।

कुमाऊँ न्यूज़

नैनीताल में आग लगने से बंद पड़ा सरस्वती शिशु मंदिर हुआ ख़ाक, तत्परता से आग पर काबू पाया

कुमाऊँ न्यूज़

खुद को परेशान बता कर तीन महीने घर में रुका, फिर साढ़े चार लाख के जेवर लेकर हुआ फरार, सल्ट पुलिस ने 5 गिरफ्तार कर भेजा जेल।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account