
नैनीताल में आग लगने से बंद पड़ा स्कूल हुआ ख़ाक, तत्परता से आग पर काबू पाया
नैनीताल के चीनाबाबा चौराहे के पास होटल दीना के ऊपर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अचानक आग धधकने लगी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले भवन की ऊपरी मंज़िल में दिखाई दी, जहाँ से पलभर में ही तेज़ लपटें उठने लगीं।

आग लगते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे, लेकिन आग की तीव्रता बढ़ते देख स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुँची और आग बुझाने का प्रयास तेज़ी से शुरू कर दिया। इसके अलावा भीमताल, भवाली और हल्द्वानी से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीमें, SDRF और पुलिस बल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। संयुक्त टीमों ने पूरी क्षमता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कम समय में आग पर काबू पा लिया।

आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फायर विभाग और पुलिस टीम पूरे मामले की जांच कर रही है, साथ ही भवन में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
