Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > रानीखेत में वरिष्ठ व्यापारी से 50 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया, हल्द्वानी के GMFX Global घोटाले के तार रानीखेत तक पहुंचे।

रानीखेत में वरिष्ठ व्यापारी से 50 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया, हल्द्वानी के GMFX Global घोटाले के तार रानीखेत तक पहुंचे।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी January 24, 2026 3 Min Read
Share

रानीखेत में वरिष्ठ व्यापारी से 50 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया, हल्द्वानी के GMFX Global घोटाले के तार रानीखेत तक पहुंचे।

कुछ दिन पहले हल्द्वानी में सामने आए GMFX Global Limited घोटाले के तार अब रानीखेत तक पहुंच गए हैं। हल्द्वानी में 25 महीने में पैसा दोगुना करने के मामले में एक व्यक्ति द्वारा 10 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया गया था। जिस पर 19 जनवरी को बिमल रावत को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वही अब रानीखेत में भी एक वरिष्ठ व्यापारी ने 50 लाख रूपये ठगे जाने का मामला कोतवाली में दर्ज करवाया है।

रानीखेत के राय एस्टेट – द्यूलीखेत निवासी विमल भट्ट ने कोतवाली रानीखेत में तहरीर देकर बताया की नवंबर–दिसंबर 2024 में गांधी चौक, रानीखेत में उनकी मुलाकात GMFX Global Limited के सीईओ बिमल रावत, डायरेक्टर रूबी रावत तथा स्वयं को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बताने वाले अनूप कंडारी से कराई गई।

- Advertisement -

कंपनी से जुड़े तीनों लोगों ने कंपनी की वेबसाइट से फॉरेक्स ट्रेडिंग और विभिन्न ज़मीनों के नाम पर निवेश करने की बात कह कर 25 महीने में पैसा डबल करने की बात कही थी। जिस पर पीड़ित विमल भट्ट ने नेफ्ट व आरटीजीएस के माध्यम से 24.50 लाख रुपये, कंपनी खाते में टॉप-अप के नाम पर रकम, लगभग 5 लाख रुपये नकद, तथा कंपनी द्वारा बताए गए अन्य खातों में करीब 20 लाख रुपये जमा कराए।

कोतवाली को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि कुछ समय बाद उनका कंपनी के तीनो लोगों से संपर्क पूरी तरह टूट गया और अब उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि GMFX Global ने कई लोगों के साथ ठगी की है। इस पर विमल भट्ट द्वारा कोतवाली रानीखेत में बिमल रावत, डायरेक्टर रूबी रावत तथा मैनेजिंग डायरेक्टर अनूप कंडारी तथा रानीखेत में कंपनी के एजेंट के रूप में कार्यरत मॉल रोड निवासी ललित कैलब विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं गुप्त सूत्रों से ये जानकारी भी मिल रही है कि रानीखेत क्षेत्र में ही कई और लोग भी इस घोटाले का शिकार हुए हैं, लेकिन समाज में नाम ख़राब होने तथा अन्य कारणों से सामने आकर शिकायत में संकोच कर रहे है। सूत्रों द्वारा रानीखेत से ही इस कंपनी में करोडो रूपये का निवेश होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रानीखेत में युवा व्यवसायी को तेज रफ़्तार डम्पर ने कुचला, मौके पर हुई मौत, नगर में शोक की लहर।
Next Article पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने मृत्यु के बाद पूर्ण देहदान, नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लिया।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

विधायक नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ देखा बजट का प्रसारण, बजट पर चर्चा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर, 25 साल बाद एक ही दिन में मिल गया बिजली कनेक्शन, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लिया खबर का संज्ञान।

रानीखेत न्यूज़

गरीब दलित विधवा महिला को 25 साल में भी बिजली नहीं दे सकी सरकार, मंत्री रेखा आर्य की विधानसभा में दलित महिला की नहीं हो रही सुनवाई।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में में इस बार भी फागोत्सव भव्य रूप में मनाया जाएगा, बाजार में निकलेगी शोभा यात्रा, स्वांग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?