Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।

हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
September 10, 2026
2 Min Read
Share

हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय हल्द्वानी प्रवास के दौरान पार्टी ने संगठन से लेकर सामाजिक वर्गों तक व्यापक संपर्क अभियान चलाया। बुधवार को उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सरकार के कामकाज पर मंथन किया।

इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए वंदे मातरम् और राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाए।

- Advertisement -

गुरुवार को नवीन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसके बाद हल्द्वानी में करीब पांच हजार पूर्व सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के सम्मेलन में शामिल होकर सैनिक परिवारों से संवाद किया। वहीं युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम में रोजगार, पलायन, करियर और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्हें उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दौरे के अंतिम चरण में वह रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में भी शामिल हुए। लगातार बैठकों, संवाद और सम्मेलनों के जरिए नितिन नवीन के दौरे को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक संपर्क और आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रानीखेत में निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे में नितिन नवीन ने सभी वर्गों को साधने के किये प्रयास,संगठन कसा, युवा और पूर्व सैनिकों से संवाद।
  • भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर रानीखेत में निकली प्रभात फेरी, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति।
  • गनियाद्योली-सिंगोली मार्ग पर खतरा, टूटे कॉजवे और सुरक्षा दीवारें, डीएम से कार्रवाई की मांग।
  • भाजपा में अंदरूनी खींचतान! मंत्री टम्टा के पहुंचने से पहले ही ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा ने कर दिया मूर्ती का उद्घाटन।
  • विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित हुए रा० इ० का०मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र टम्टा

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए अपहरण काण्ड पर जांच संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई , 27 अक्टूबर से पहले प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

कुमाऊँ न्यूज़

महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।

कुमाऊँ न्यूज़

5 लाख से अधिक कीमत की 2.5 किलोग्राम चरस के साथ पुलिस ने 01 तस्कर को दबोचा, एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया नकद इनाम।

कुमाऊँ न्यूज़

शादी में पानी पीने पर विवाद, डीजे चलाने वाले दलित भाइयों पर हमला, चार नामजद हिरासत में।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account