Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।

महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
April 8, 2026
2 Min Read
Share

महिला की गोद से छिटककर ऑटो रिक्शा से बाहर गिरने से ढाई माह की मासूम की मौत, बच्ची को देख माँ भी हुई बेहोश।

बिन्दुखत्ता निवासी एक महिला अपनी बच्ची को दिखाने हल्द्वानी पहुंची लेकिन यहाँ ऑटो से बहार गिरने से उसकी मौत हो गयी। काठगोदाम के समीप सड़क पर ऑटो से गोद से छिटककर गिरने के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन हल्द्वानी के बृजलाल चिकित्सालय में ढाई माह की मासूम गौरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बच्ची की मां सुमन बिष्ट भी बेहोश हो गईं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय निवासी सुमन बिष्ट पति विक्रम सिंह बिष्ट की पत्नी हैं, जो भारतीय सेना में श्रीनगर तैनात हैं। सुबह करीब 10:30 बजे ससुर ने सुमन को लालकुआं तक छोड़ा, जहां से वह ढाई माह की बेटी गौरी को हल्द्वानी अस्पताल दिखाने ऑटो से रवाना हुईं। मोबाइल घर भूल आईं सुमन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास ऑटो में सफर कर रही थीं, तभी अचानक बच्ची गोद से छिटककर सड़क पर गिर पड़ी।

- Advertisement -

ऑटो चालक और राहगीरों ने घायल गौरी को तुरंत बृजलाल चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच सकी। सुमन को भी आईसीयू में उपचाराधीन रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, विक्रम सिंह को फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी आईसीयू में है। वह श्रीनगर से घर के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। उनका एक अन्य 4 वर्षीय बेटी काव्या बिंदुखत्ता के एक्स्पोनेंशियल स्कूल में एलकेजी छात्रा है। बच्ची की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भिकियासैण में नशे के आदी बेटों ने मां के साथ की मारपीट, लूटे 10 हजार, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
Next Article रानीखेत विधानसभा क्षेत्र की यूथ विधानसभा अध्यक्ष बनी अंकिता पंत, पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

भतरोंजखान में पुलिस ने एक गांजा तस्कर दबोचा, 3 लाख कीमत का 13.18 kg गांजा बरामद।

कुमाऊँ न्यूज़

कमिश्नर दीपक रावत और विधायक सरिता आर्या को भी मिला एसआईआर नोटिस।

कुमाऊँ न्यूज़

30 साल पहले घर छोड़ गया था पति, एक कुमाँऊनी गाने ने पंहुचा दिया घर, पत्नी का 30 सालों का इंतज़ार हुआ पूरा।

कुमाऊँ न्यूज़

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account