Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > 30 साल पहले घर छोड़ गया था पति, एक कुमाँऊनी गाने ने पंहुचा दिया घर, पत्नी का 30 सालों का इंतज़ार हुआ पूरा।

30 साल पहले घर छोड़ गया था पति, एक कुमाँऊनी गाने ने पंहुचा दिया घर, पत्नी का 30 सालों का इंतज़ार हुआ पूरा।

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी April 1, 2026 3 Min Read
Share

30 साल पहले घर छोड़ गया था पति, एक कुमाँऊनी गाने ने पंहुचा दिया घर, पत्नी का 30 सालों का इंतज़ार हुआ पूरा।

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक के देघाट क्षेत्र में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति 30 साल बाद एक यूट्यूब वीडियो में अपना घर देखने के बाद वापस अपने घर पंहुचा तो पूरा परिवार सहित गांव भावुक हो गया। वही 30 साल से अपने पति का इंतज़ार कर रही पत्नी के लिए ये पल किसी स्वप्न के समान था।

मामला देघाट के ग्राम चक केलानी का है, यहाँ निवास करने वाला एक व्यक्ति महिपाल सिंह वर्ष 1993 में दिल्ली में नौकरी करता था। जिसके बाद उसका विवाह बीना देवी से होता है और उनके घर एक कन्या का जन्म होता है। बेटी के जन्म के पश्चात् महिपाल सिंह रोजगार की तलाश में वापस दिल्ली चले जाता है। उस समय उनकी बेटी मात्र 2 माह 9 दिन की होती है। उसके बाद उनका कभी कोई पता नहीं चलता है। परिवार वालो ने जब खोजबीन की तो पता चला महिपाल दिल्ली से महाराष्ट्र चले गया है। लेकिन उसका कोई पा नहीं चल पाया। इस बीच महिपाल सिंह ने अपने परिवार से भी कोई संपर्क नहीं किया।

- Advertisement -

इधर घर में पत्नी बीना देवी और बेटी दिव्या अपने पति और पिता का इंतज़ार लगातार करते रहे लेकिन महिपाल वापस नहीं आया। इस बीच कुमाऊनी लोक गायिका अनीता रजवार का एक कुमाँऊनी गीत “घुघूती” की शूटिंग की गयी जिसमे कुछ दृश्य महिपाल सिंह के घर में भी शूट किये गए। जब ये गाना फेसबुक पर आया तो महिपाल ने अपना घर देखा। लेकिन एक अनजान व्यक्ति नन्द राम दास उस गीत पर बार बार कमेंट और मेसेज करने लगा कि ये गांव और घर मेरा देखा हुआ लग है। बार बार कमेंट करने पर अनीता रजवार ने अपने पति को बताया कि कोई व्यक्ति इस तरह के कमेंट कर रहा है।

अनीता रजवार के पति ने लापता महिपाल को पहले से देखा हुआ था इसलिए उसकी प्रोफाइल देखके उनको शक हुआ ये महिपाल हो सकता है। तब उन्होंने उसके परिवार से संपर्क किया और बताया कि हो सकता है ये महिपाल ही हो। इसके बाद फेसबुक से ही महिपाल से समपर्क कर उनकी लोकेशन पूछ कर उनको लेने के लिए उनके परिवार से लोग लेने पहुंचे।

घर पहुंचने के बाद बेटी दिव्या ने पहली बार अपने पिता को देखा, वही 30 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद अपने पति को देख पत्नी की आँखे भी भर आई। हालाँकि महिपाल सिंह इन 30 सालों में कहाँ कहाँ रहे, क्या किया इसकी जानकारी महिपाल ने अपने परिवार को भी नहीं दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अनियंत्रित पिकअप पांच वाहन को टक्कर मार कर बीच बाजार पलटा, 2 लोग घायल।
Next Article बाघ ने 60 वर्षीय वृद्ध को बनाया अपना शिकार, जंगल में लकड़ी और घास लेने गए थे बुजुर्ग, इलाके में दहशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

कपकोट के होटल में मिली विस्फोटक सामग्री, 104 जिलेटिन छड़ों के साथ होटल मालिक गिरफ्तार।

कुमाऊँ न्यूज़

बाघ ने 60 वर्षीय वृद्ध को बनाया अपना शिकार, जंगल में लकड़ी और घास लेने गए थे बुजुर्ग, इलाके में दहशत

कुमाऊँ न्यूज़

अनियंत्रित पिकअप पांच वाहन को टक्कर मार कर बीच बाजार पलटा, 2 लोग घायल।

कुमाऊँ न्यूज़

अल्मोड़ा में 25,500 रुपये की रिश्वत लेते फॉरेस्टर हुआ गिरफ्तार, वन क्षेत्राधिकारी का नाम भी मामले में आया।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?