
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अल्मोड़ा जिले में 10 जुलाई को छुट्टी का फर्जी आदेश। जिला प्रशासन ने जारी किया बयान।
सोशल मीडिया पर अल्मोड़ा जिले में स्कूल बंद 10 जुलाई को स्कूल बंद होने का एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्पस्ट किया गया है कि आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा अल्मोड़ा जिले के लिए ऐसा कोई आदेश खबर लिखे जाने तक जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी होने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा।
किसी शरारती तत्व ने प्रशासन के पुराने छुट्टी वाले लेटर को एडिट करके ‘9 जुलाई’ की जगह ’10 जुलाई’ कर दिया, लेकिन पत्र का पत्रांक बदलना भूल गया, जिससे इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। यह फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

