
द्वाराहाट की तीन विभूतियों की मूर्ती पर लगा कूड़े का ढेर, उठा सवाल आखिर इस दुर्दशा का कौन है जिम्मेदार, देखिये वीडियो। साभार कमल जोशी जी।
भारत में कितने भी सफाई अभियान चला लिए जाए, कितने ही स्लोगन बना लिए जाए लेकिन जब तक आम जनता अपनी आदतों में सुधर नहीं करेगी तब तक स्तिथियाँ नहीं बदलने वाली है। फेसबुक पर कमल जोशी जी ने द्वाराहाट का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हम सभी को शर्म और दुःख महसूस होगा।
द्वाराहाट के त्रिमूर्ति तिराहे पर द्वाराहाट की तीन विभूतियों की मूर्ती स्थापित है। लेकिन इस वीडियो में इन मूर्तियों की दशा देख किसी को भी आक्रोश आ जायेगा। कमल जोशी जी ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि महान लोकनायक स्थापित हैं गन्दे बदबूदार कूड़े के उपर, पर क्या यही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी का हश्र होना चाहिए स्थानीय लोगों द्वारा?
द्वाराहाट बाजार के कच्चे पक्के दुकानदारों (जो अपनी दुकान में एक मक्खी तक नहीं आने देते), आसपास के किराएदारों, सम्बन्धित विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों, स्वच्छ धवल वस्त्रों से सुसज्जित नेताओं, स्वयं को ब्यूटी पार्लर और सैलून में हजारों खर्च कर के सजते संवरते बहनों और भाईयों,
जरा जरा सी बात पर सत्ता हिला देने वाली बात कहने वालों, और स्वघोषित तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ताओं से उपरोक्त ☝️ प्रश्न पूछा तो जा ही सकता है ना?
यह जानते हुए कि भारत को सुधरने में अभी 1000 साल लगेंगे फिर भी अपनी बात कह ही दे रहा हूँ। क्योंकि फर्क तो पड़ता ही है।
देखिये वीडियो :-
