
द्वाराहाट से लापता नाबालिग बालिका गुड़गांव से हुई बरामद, युवक पर लगा पोक्सो एक्ट।
द्वाराहाट क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने पोक्सो एक्ट गुड़गांव से बरामद किया है। बालिका को अपने साथ ले जाने वाले युवक को पुलिस ने पोक्सो एक्ट गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिनांक 27.01.2026 को द्वाराहाट के राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने गांव की एक नाबालिग किशोरी के गुमशुदा होने की तहरीर संबंधित राजस्व क्षेत्र में दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु विवेचना दिनांक 29.01.2026 को रेगुलर पुलिस कोतवाली द्वाराहाट को हस्तांतरित की गयी थी।

पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस टीम की मदद से दिल्ली, गुड़गांव, माधोपुर बिहार के विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। जिसके बाद 31.01.2026 को गुमशुदा किशोरी को गुड़गांव से अभियुक्त खुशदिल उम्र लगभग- 20 वर्ष पुत्र मोहम्मद मुस्ताक निवासी माधोपुर थाना छातापुर जिला सुपौल बिहार के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गुमशुदा किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी पर पोक्सो एक्ट में कार्यवाई की गयी है।
पुलिस टीम-
1- श्री विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट
2- महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मीना आर्या कोतवाली द्वाराहाट
3- उपनिरीक्षक श्री बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत
4- उपनिरीक्षक श्री धरम सिंह कोतवाली द्वाराहाट
5- हे0का0 श्री अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
6- कानि0 श्री गणेश पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा
7- कानि0 श्री इरशाद उल्ला , एसओजी अल्मोड़ा
8- कानि0 श्री अजय कुमार, कोतवाली द्वाराहाट
9- महिला कानि0 संगीता गोस्वामी कोतवाली द्वाराहाट
