Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > कुमाऊँ न्यूज़ > पकड़े गए हल्द्वानी डबल मर्डर के आरोपी, शराब पीते समय लक्ष्मी के साथ की छेड़छाड़ के विरोध पर शुभम की हत्या, पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए हल्द्वानी डबल मर्डर के आरोपी, शराब पीते समय लक्ष्मी के साथ की छेड़छाड़ के विरोध पर शुभम की हत्या, पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी गिरफ्तार

कामरान कुरैशी By कामरान कुरैशी February 12, 2026 4 Min Read
Share

Contents
पकड़े गए हल्द्वानी डबल मर्डर के आरोपी, शराब पीते समय लक्ष्मी के साथ की छेड़छाड़ के विरोध पर शुभम की हत्या, पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपीआपराधिक इतिहास

पकड़े गए हल्द्वानी डबल मर्डर के आरोपी, शराब पीते समय लक्ष्मी के साथ की छेड़छाड़ के विरोध पर शुभम की हत्या, पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारा, 4 आरोपी गिरफ्तार

आज 12 फरवरी की सुबह हल्द्वानी के बड़ी मंडी क्षेत्र में युवक-युवती की लाश मिलने के महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

12 फरवरी 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी जहाँ पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया और विशेष टीम गठित कर त्वरित अनावरण के निर्देश दिए।

- Advertisement -

शिनाख्त के दौरान मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चंद्र पोखरिया निवासी मल्ली पोखरी, ओखलकांडा (नैनीताल) के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम उर्फ गोलू टम्टा निवासी अल्मोड़ा और लक्ष्मी (19) ओखलकांडा के तल्ली पोखरी की रहने वाली है। जो BSC द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है शुभम और लक्ष्मी मुखानी चौराहे के पास लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। शुभम नशा मुक्ति केंद्र में काम करता था और उसे खुद भी नशे की लत थी।

आरोपियों ने बताया कि वे सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शुभम की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारकर दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।

गिरफ्तार आरोपी

गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर (25 वर्ष) – वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी
सौरभ भट्ट उर्फ भटिया (20 वर्ष) – तीनपानी, हल्द्वानी
दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव (20 वर्ष) – वसुंधरा कॉलोनी, हल्द्वानी
दीपेश लटवाल उर्फ राज (25 वर्ष) – बड़ी मुखानी, हल्द्वानी
हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन तथा गौरव और दीपू के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पर पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। आरोपी दीपेश लटवाल के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹2500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

https://ranikhetnews.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-12-at-10.01.57-PM.mp4

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article देहरादून के IMA के पीछे मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाये जाने, डेमोग्राफी चेंज की बात निकली कोरी अफवाह, ज़मीन IMA से 14 किमी दूर और ज़मीन 80 हिन्दू व्यक्तियों के नाम। पढ़िए इस मुद्दे की पड़ताल करता हमारा सम्पादकीय लेख।
Next Article उत्तराखंड में कई जिलों के एसएसपी बदले गए, अल्मोड़ा को भी मिले नए एसएसपी, देहरादून और उधमसिंह नगर के एसएसपी भी हटाए गए।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्रिकेट लाइव

Live Cricket Scores

आज का मौसम

weatherwidget.org

राशिफल

You Might Also Like

अल्मोड़ा में नामी गिरामी कंपनियों के खाद्य सैंपल जांच में फेल, लगाया 6.90 लाख का भारी जुर्माना।

कुमाऊँ न्यूज़

हल्द्वानी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को उत्तराखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत।

कुमाऊँ न्यूज़

मेडिकल स्टोर में खुलेआम बिक रही थी नशीली गोलियां-इंजेक्शन, पुलिस ने मारा छापा दुकान सील।

कुमाऊँ न्यूज़

फार्मासिस्ट भास्कर ने सड़क किनारे पड़े घायल मजदूर की बचाई जान।

कुमाऊँ न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?