
उत्तराखंड में कई जिलों के एसएसपी बदले गए, अल्मोड़ा को भी मिले नए एसएसपी, देहरादून और उधमसिंह नगर के एसएसपी भी हटाए गए।
उत्तराखंड पुलिस विभाग में आज बड़ी संख्या में पुलिस अफसरों के तबादले किये गए है। बताया जा रहा है कि ये फेरबदल यह फेरबदल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया गया है। पूरे प्रदेश में 20 अधिकारियों (IPS और PPS) के तबादले किए गए हैं, जिसमें कई जिलों के एसएसपी बदले गए।
इन तबादलों में सबसे चर्चित नाम देहरादून के एसएसपी अजय सिंह का है। पिछले दिनों देहरादून में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के बाद हुए इस तबादले को मुख्यमंत्री की नाराजगी बताया जा रहा है। अब उन्हें एसएसपी STF यानी स्पेशल टास्क फोर्स सौंपा गया है। अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून के नए SSP का पद संभालेंगे।
वही पिछले दिनों किसान आत्महत्या और कई अन्य मामलों में उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी विवादों में घिर गए हैं अब उन्हें भी SSP पद से हटाया। उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। अब उधम सिंह नगर का नया एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को बनाया गया है।
वही प्रमेंद्र सिंह डोबाल जो हरिद्वार के एसएसपी पद पर तैनात हैं। अब उनकी जगह नवनीत भुल्लर हरिद्वार के एसएसी होंगे। चन्द्रशेखर आर. घोडके को SSP अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को PAC रुद्रपुर कमांडेंट बनाया गया है। रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हरिद्वार के SP भी बदले गए। चंपावत के एसपी के तौर पर अजय गणपति तैनात है। उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया गया है। वर्तमान में रेखा यादव पिथौरागढ़ की एसपी थी। अब रेखा यादव की जगह पिथौरागढ़ के एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे को बनाया गया है।

