
ट्रक स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी युवक की दर्दनाक मौत। ट्रक चालक हुआ फरार।
बीती 31 जनवरी की शाम अल्मोड़ा के निकट दल बैंड, बाड़ेछीना के समीप एक ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक कमलेश सिंह भंडारी, पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी– खत्याड़ी, अल्मोड़ा, अल्मोड़ा की तरफ आ रहा था।

घटना की सूचना पर धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि स्कूटी संख्या UK01B-9513 एवं ट्रक संख्या UK04CB-4696 के मध्य आपस में टक्कर हुई है। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो चुकी थी। ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।

